फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी में निजी स्कूल के बाहर अभिभावकों का प्रदर्शन, मनमाना फीस वसूली का आरोप

वाराणसी के सीर गोवर्धन स्थित निजी स्कूल के बाहर बच्चों के परिजनों ने धरना देकर मनमानी फीस वसूली का विरोध किया। कहा कि स्कूल को सरकारी से प्राइवेट कर दिया गया। अब परिजनों से मनमाना फीस वसूली की जा रही है। स्कूल प्रशासन के खिलाफ उतरे परिजनों ने कहा कि बच्चों की स्कूली फीस 1000 से बढ़ाकर 5500 रुपए कर दी गई। इस दौरान महिलाएं भी विरोध करती देखी गईं। इन लोगों ने लोकल चौकी पर शिकायत देकर डीएम से भी मामले में दखल देने की गुजारिश की है। बता दें कि ट्रस्ट द्वारा स्कूल का संचालन किया जाता था। अब इसे प्राइवेट बना दिया गया।स्थानीय गरीब लोग फीस वहन नहीं कर पा रहे हैं। उनके ऊपर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें