वसंत कन्या महाविद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पद्मश्री सुमित्रा गुहा ने शास्त्रीय गायन की मनोहारी प्रस्तुति दी। उनकी सुरमयी प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, छात्राएं और संगीत प्रेमी मौजूद रहे। प्रस्तुति के दौरान सभागार तालियों से गूंज उठा। कलाकारों ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया।