फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मश्री मालिनी अवस्थी बोलीं- काशी विश्वनाथ धाम में मातृशक्ति को सम्मान मिला, VIDEO

पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने “काशी विश्वेराय नमः, विश्वेश्वराय नमः, काशी विश्वेश्वराय नमः” का उच्चारण करते हुए कहा कि नवरात्रि के प्रथम दिन वे काशी विश्वनाथ के दरबार में कलश स्थापना के लिए उपस्थित हुईं और उन्हें यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा एक नवाचार करते हुए काशी की नौ मातृशक्तियों को आमंत्रित कर इस यज्ञ एवं शक्ति पूजन में सम्मिलित किया गया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे मातृशक्ति को सम्मान मिला है, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने उल्लेख किया कि बाबा विश्वनाथ स्वयं सृष्टि के नियंता और जगत पिता हैं, किंतु माता जगदंबा की आराधना के लिए इस दिन मातृशक्तियों का चयन अत्यंत सुखद प्रतीत हुआ। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर में विश्वभर से श्रद्धालु और पर्यटक अपनी आस्था के साथ बाबा के दर्शन हेतु आते हैं, और इस प्रकार के नवाचार भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति के महत्वपूर्ण योगदान को पहचान दिलाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें