फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एक टीबी रोगी 10-15 लोगों को बना सकता है मरीज, बारह दिन चलेगा विशेष अभियान

क्षय मुक्त काशी के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से नौ से 20 सितंबर तक सक्रिय क्षय रोगी खोज (एसीएफ) अभियान चलाया जाएगा। बारह दिन के इस विशेष अभियान में घर-घर पहुंचकर टीम के सदस्य करीब 8.50 लाख लोगों की स्क्रीनिंग करेंगे। शनिवार को जिला क्षय रोग कार्यालय में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पीयूष राय ने बताया कि अभियान में जिन लोगों में टीबी जैसे लक्षण दिखेंगे, उनकी जांच की जाएगी। टीबी की पुष्टि होने पर निशुल्क जांच, उपचार करवाया जाएगा। टीबी का एक मरीज साल भर में 10 से 15 लोगों को संक्रमित कर सकता है। मंडलीय अस्पताल में डॉ. पीयूष राय ने बताया कि टीबी (क्षय रोग) के जीवाणु रोगी के खांसने, छींकने और थूकने से हवा में फैल जाते हैं। सांस लेने से स्वस्थ व्यक्ति के फेफड़े में पहुंचकर बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। जिले की कुल आबादी की 20 प्रतिशत जनसंख्या यानि करीब 8.50 लाख लोगों की घर-घर जाकर स्क्रीनिंग होगी। जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) संजय चौधरी ने बताया कि198 टीमें (98 नगर व 100 ग्रामीण) तैयार की गई हैं। 20-20 सुपरवाइजर भी शहर व ग्रामीण क्षेत्र में तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें