फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में वल्लभाचार्य जयंती पर गोपाल मंदिर से निकली यात्रा हुई, श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत

वल्लभाचार्य प्राकट्य महोत्सव के अवसर पर बुधवार को पष्ठपीठ भी गोपाल मंदिर के प्रांगण में सुबह 9 बजे मंगला दर्शन करने के पश्चात मंदिर से भव्य शोभायात्रा भागवत पोथी जी पष्ठपीठ श्री प्रियेन्दु बाबा के सानिध्य में भजन कीर्तन करते हुए निकली जो मंदिर परिसर से ग्वाल दासु साहुलेन , सोराकुआ , ठठेरी बाजार , जौहरी बाजार, चौखम्भा होते हुए पुनः मंदिर आ कर समाप्त हुई। इस शोभायात्रा में सतीश कुमार शर्मा (ग्वालियर) सभी वैष्णवजनो के साथ कीर्तन करते हुए सभी वैष्णव केशरीया दुपट्टा धारण करके हुए चल रहे थे । कथा वाचक सतीश कुमार शर्मा जी भागवत कथा का ज्ञान यज्ञ में पुष्टिमार्ग व वज्रभाव का बड़ा सुंदर प्रवचन किया। आज कथा का पहला दिन शेखर रस्तोगी प्रमुख यजमान के द्वारा भागव पूजा अर्चना करके कथा का शुभारम्भ किया। शास्त्री जी न प्रभु व भक्त के बीच का भाव का बड़ा ही सुंदर विस्तार किया।श्रीभागवत जी का दर्शन व कथा का श्रवण करना हर जीव को जरूरी है इस अवसर पर पष्ठपीठ युवराज प्रियेन्दु बाबा ने श्रीमद्भागवत की विशेषता पर सुंदर विचार प्रस्तुत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें