फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नर्सिंग की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता, BHU के रुइया मैदान पर वार्षिक एथलेटिक्स मीट

बीएचयू परिसर स्थित रुइया मैदान पर रविवार को वार्षिक एथलेटिक्स मीट के दूसरे दिन जूनियर चिकित्सकों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चिकित्सा विज्ञान संस्थान की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 400 खिलाड़ियों ने छह स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। कबड्डी में नर्सिंग की टीम ने बीडीएस को हराया। वहीं, वॉलीबॉल में बीएएमएस ने नर्सिंग की टीम को हराया। महिला वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में सुजाता और ऊंची कूद में येजी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। कबड्डी में अपने अपने मुकाबले जीतकर चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं। पुरुष वर्ग के 400 मीटर दौड़ में क्षितिज, ऊंची कूद में हाशिम, महिला वर्ग की लंबी कूद में हंसिनी विजेता रहीं। जेवलिन थ्रो में निखिलेश अव्वल रहे। पुरुष वर्ग की वॉलीवॉल प्रतियोगिता के फाइनल में एमबीबीएस-ए टीम ने नर्सिंग की टीम को हराया। आयोजन सचिव प्रो. राजेश मीणा ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल 19 नवंबर को होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें