फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई के लोग बोले- संविधान का अपमान कर रही भाजपा

भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर एनएसयूआई उत्तर प्रदेश पूर्वी के कार्यकर्ताओं ने संविधान मार्च निकाला। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय गेट नंबर 1 पर एनएसयूआई के लोगों ने संविधान के प्रति जागरूक किया। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का दूध से अभिषेक कर माल्यार्पण किया। प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पाण्डेय ने कहा कि जिस तरह से देश में भाजपा सरकार द्वारा संविधान का अपमान किया जा रहा है, वह निराशाजनक है। हिन्दू-मुस्लिम के साथ-साथ अब हिन्दुओं को ही आपस मे लड़ाया जा रहा है। बाबा साहब ने सभी को एक समान अधिकार संविधान में दिया, जिसका हम सम्मान करते हैं। कार्यक्रम में दिलीप सोनकर, संदीप पाल, गौरव पटेल, रोनिक, सुमित यादव, गौतम शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें