फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निषाद राज व महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई, अवकाश की मांग; VIDEO

चैत्र शुक्ल पंचमी के अवसर पर भगवान निषाद राज गुहा एवं महर्षि कश्यप की जयंती शहर में धूमधाम से मनाई गई। मां गंगा निषाद राज सेवा समिति के तत्वावधान में डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर में दोपहर दो बजे पूजा-अर्चना, आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में गाजा-बाजा, ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उत्सव मनाया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद ‘गुरु’ के नेतृत्व में निषाद, बिंद, कश्यप एवं नाविक समाज के लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि इस दिन को सरकारी अवकाश घोषित किया जाए, ताकि समाज के आराध्य देवों का सम्मान बढ़ सके। इस अवसर पर भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, गणेश, शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं। वक्ताओं ने कहा कि वनवास काल में निषादराज गुहा ने भगवान राम, सीता और लक्ष्मण को गंगा पार कराकर मित्रता और समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया था। कार्यक्रम में अतिथियों का माल्यार्पण और पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया। संरक्षक लक्ष्मण मांझी ने बताया कि झांकियों से पहले महिलाओं ने विधिवत पूजा कर आरती उतारी। आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। लक्ष्मण मांझी, शिव कुमार निषाद, अयोध्या प्रसाद, सुभाष चंद्र, जितेंद्र, जितेंद्र साहनी, प्रकाश साहनी, राम किशन, सूचित साहनी, संजय, लवकुश, चंदन, टेलीविजन सहानी, मदन, गोविंद, सुरेश, लव कुमार, अनिल साहनी, गोपाल प्रसाद, संतोष साहनी, विनय केसरी, मोनू, दुर्गा, आनंद साहनी, कुंदन, धीरज, अमित, गोलू साहनी, बबलू भारती, कुश, चिंटू, चंदू साहनी, विशाल, बाबू लाल मांझी आदि लोग रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें