फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : काशी से राष्ट्रीय गंगा उत्सव का आगाज, साक्षी बने विदेशी पर्यटक, पूरे देश में गंगा तट पर होंगे विभिन्न आयोजन

गंगा का संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण करके स्वच्छ बनाने के संकल्प के साथ जल शक्ति मंत्रालय, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और नमामि गंगे की ओर से चार नवंबर को पूरे देश में वार्षिक कार्यक्रम 'राष्ट्रीय गंगा उत्सव' का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में शनिवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार से गंगा किनारे रची-बसी सांस्कृतिक समृद्धि के उल्लास 'गंगा उत्सव' में बढ-चढ़कर भागीदारी निभाने के आवाह्न के दृष्टिगत नमामि गंगे की ओर से स्वच्छता जागरूकता का आयोजन हुआ। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में स्थानीय नागरिकों के साथ ग्रीस से पधारे विदेशी पर्यटकों ने भी राष्ट्रीय नदी गंगा के लिए राष्ट्रध्वज लेकर स्वच्छता की ओर कदम बढ़ाने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें