नमामि गंगे ने दशाश्वमेध व राजेंद्र प्रसाद घाट सहित अन्य घाटों को स्वच्छ रखने के लिए बुधवार को गंगा से आजीविका प्राप्त कर रहे लोगों के साथ मुहिम की शुरुआत की है। गंगा किनारे रहने वाले पुरोहितों, मल्लाहों, दुकानदारों, पूजन सामग्री विक्रेताओं और फोटोग्राफरों के साथ गंगा स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाया गया।