फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं मुहर्रम...लाट सरैया में ताजिया को ठंडा करने का क्रम हुआ शुरु, VIDEO

यौमे आशूरा के मौके पर रविवार को शहरभर से अकीदतमंदों ने गमगीन माहौल में ताजिया जुलूस निकाला। सुबह 10 बजे से ही कोयला बाजार, छित्तनपुरा, पठानी टोला, पीलीकोठी, अंबिया मंडी, हरतीरथ, राजापुरा, दुल्लीगढ़ही, सलेमपुरा, चौहट्टा, लाल खां, बहेलिया टोला, दीवानगंज, अंसाराबाद समेत तमाम मुस्लिम बहुल इलाकों से ताजिये इमाम चौकों से उठे और या हुसैन-या हुसैन की सदाओं के बीच लाट सरैया इमामबाड़ा पहुंचे, जहां उन्हें ठंडा किया गया। शहर के सदर इमामबाड़ा, दरगाहे फातमान, शिवाला इमामबाड़ा सहित प्रमुख इमामबाड़ों में शहीदाने कर्बला की याद में अकीदतमंदों ने फातिहा पढ़ी। ताजियों की जियारत के लिए भीड़ उमड़ी रही। ताजिया उठाने वालों ने पूरे अकीदत के साथ जुलूस में शिरकत की और ग़म के इस दिन को सादगी व अकीदत से मनाया। ताजिया जुलूसों की हिफाज़त और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स मुस्तैद रही। आदमपुर, जैतपुरा और लाट सरैया मार्ग पर भारी पुलिस बल, पीएसी, महिला पुलिस की तैनाती रही। पुलिस ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से जुलूस की निगरानी कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें