फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सनातन बोर्ड को लेकर कही बड़ी बात, सरकार पर साधा निशाना

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 12 Feb 2025 01:04 PM IST

लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद बुधवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने सीर गोवर्धन में चल रहे रविदास की जयंती में हिस्सा लिया। मंदिर में रविदास को नमन किया। इस दाैरान उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी रविदास के विचारों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बढ़ रही भीढ़ को लेकर सरकार, पुलिस और सरकारी विभागों को घेरा। कहा कि मेरे ही विरोध के बाद सरकार ने इस दिन पर सार्वजनिक छुट्टी घोषित की है। नहीं तो आज भी पेपर हो रहे होते और तमाम परेशानियां जनता को उठानी पड़ती। अवकाश के लिए मैंने ही पीएम और सीएम को पत्र लिखा था। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर की देन है कि हम संविधान का उपयोग कर कुछ भी कमेंट कर पा रहे हैं। संविधान पर भाजपा के लोग डिबेट ना ही करें तो अच्छा होगा। सनातन बोर्ड के सवाल पर कहा कि पूरी सरकार सनातन के पक्ष में ही खड़ी है। कहा कि अगर बोर्ड की बात हो रही है तो नाैजवानों, महिलाओं, गरीबों, दलितों-पिछड़ों के लिए भी एक बोर्ड बना दो। इससे कम से कम उन लोगों का अधिकार तो मिल जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें