फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंदौली में बाल विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर पाने पर विधायक और एसडीएम ने किया अंश गोयल को सम्मानित

नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 21 Dec 2024 06:22 PM IST

नगर पालिका इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को विद्यालय के छात्र अंश गोयल का प्रदेशस्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्यअतिथि भाजपा विधायक रमेश जायसवाल व विशिष्ट अतिथि एसडीएम आलोक कुमार ने अंश गोयल व उनके गाइड आनंदराज शर्मा को अंगवस्त्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि मैं भी इसी विद्यालय का छात्र रहा हूं और अंश गोयल द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करना मेरे लिए व्यकिगत गौरव का विषय है। उन्होंने विद्यालय में स्मार्ट बोर्ड लगवाने की घोषणा भी की। एसडीएम आलोक कुमार ने कहा कि अंश की इस उपलब्धि से विद्यालय के अन्य बच्चों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन में निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में राजीव सिंह, मयंक मोहन सिंह, डॉ. अशोक कुमार त्रिपाठी, फिरोज खान, डॉ. रविशेखर शर्मा, डॉ. राजकिशोर यादव, संजय कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। आभार प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र कुमार पांडेय व संचालन योगेश कुमार सिंह ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें