टांडाकला क्षेत्र के रमदत्तपुर ग्राम सभा के मड़ईपर चकिया मौजा का सार्वजनिक पानी पीने का कुआं जर्ज़र हो कर खंडहर जैसा बन गया है। जिसे मरम्मत करवाने को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। विकास खण्ड चहनियाँ टांडाकला के रमदत्तपुर मौजा के चकिया मड़ईपर ग्रामीणों के लिए कई वर्षों से सार्वजनिक पानी पीने के लिए कुएं का निर्माण कराया गया है। जिसका पानी पिने के लिए यहाँ के ग्रामीण अपने घरों में बराबर भरा करते थे। सरकारी हैंड पंप खराब हो जाता है तो आज भी परेशानियां झेलनी पड़ती है पानी के लिए। बाबूलाल यादव नें जानकारी दी की जर्जर हालत हो जाने के बाद हमलोगो ने ग्राम प्रधान रामचंद्र गुप्ता को अवगत कराया तो उन्होंने मरम्मत करने के लिए एक दिन काम लगा कर चबूतरे को तोड़वाया लेकिन उसके बाद कार्य 1 साल होने को हो गया अभी तक कुएं का मरम्मत नहीं करवाया गयाहै।ग्राम प्रधान को कई बार अवगत कराया गया है। बगल में बने पक्का मकान भी गिरने का डर लगा रहता है।जिससे नाराज हरिश्चंद्र यादव धनंजय यादव राम अवध यादव जयप्रकाश यादव बाबूलाल यादव शांति देवी तरई देवी आदि ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारी को अवगत कराया की कुएं का जल्द से जल्द मरम्मत करा कर साफ सफाई कराया जाए जिससे हम लोग कुएं से शुद्ध पानी पीना आरंभ कर दे। एवं बगल में ग्रामीण के बना मकान को बचाया जा सके।