फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी में लाठी-डंडे से पीट- पीटकर अधेड़ की हत्या, दामाद से विवाद के बाद की वारदात

वाराणसी जिले के बड़ागांव थानाक्षेत्र के साधोगंज बाजार में सोमवार की रात बीयर की दुकान पर एक युवक और दबंगों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद युवक के घर पहुंचे दबंगों ने सो रहे अधेड़ को विवादित युवक को समझकर लाठी-डंडे से पीट- पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अधेड़ अपनी बेटी के घर आया हुआ था। आनन-फानन उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई। घटना को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने बड़ागांव थाने पर पहुंच कर घेराव करते हुए जाम लगा दिया। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें