आईआईटी बीएचयू के 13वें दीक्षांत समारोह में 60 मेधावियों को कुल 99 गोल्ड समेत कुल 100 मेडल दिए गए। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की भव्या को डायरेक्टर्स मेडल और केमिकल इंजीनियरिंग के आदित्य कुमार नायक को प्रेसिडेंट मेडल से नवाजा गया। भव्या को सबसे ज्यादा 12 गोल्ड समेत कुल 13 मेडल दिए गए। वहीं, मटेरियल साइंस के अखिलेश यादव को बेस्ट पीएचडी थीसिस के लिए मंच से उपाधि और पी एस नारायण गोल्ड मेडल दिया गया। कुल 300 पीएचडी डिग्री दी गई। साथ ही कुल 1954 डिग्रियां दी गईं।