वाराणसी में काशी विद्वत परिषद के बाद अब डोम राजा परिवार ने मसाने की होली का विरोध किया है। डोम राजा परिवार के सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने मणिकर्णिका घाट पर होने वाले इस आयोजन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। डोम राजा परिवार ने मंगलवार को मसाने की होली का विरोध करते हुए इस पर रोक लगाने के लिए डीएम और पुलिस कमिश्नर ऑफिस में शिकायत की। कहा कि पौराणिक मान्यताओं के नाम पर हुड़दंगई और अराजकता फैलाया जाता है। किसी भी पुराण में मसाने की होली की परंपरा ना होने का दावा किया।