सिगरा के संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के लिए मैरी कॉम ने पीएम मोदी की तारीफ की। कहा कि बनारस की लड़कियों को हिम्मत देने और प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए बुलाया गया तो वो जरूर आएंगी। हमारे समय में लड़कियों को इतना सपोर्ट नहीं मिला। कहा जाता था कि ये लड़की लोगों का गेम नहीं है। सिर्फ लड़कों को ही खेलने का मौका मिलता था।