वाराणसी में मारवाड़ी समाज द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मंच से कलाकारों ने प्रस्तुती दी और मौके पर मौजूद लोगों ने दीप पर्व की बधाई दी। बताते चलें कि इस कार्यक्रम के माध्यम से दीप पर्व की खुशियों को समाज के बीच लाना और एकरूपता का संदेश देने का प्रयास किया गया ।