इंडियन माइनॉरिटी फाउंडेशन द्वारा 13 और 14 अप्रैल को 'धरोहर काशी की' और फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। 13 को 20 देशों के राजदूत काशी आएंगे। बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के साथ ही गंगा घाटों पर होने वाली आरती में भी शामिल होंगे। वहीं 14 को फैशन शो में बॉलीवुड सितारे अपना जलवा बिखेरेंगे।