फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बीएचयू की झांकी में महिषासुर मर्दिनी नृत्य, योग छात्र ने बनाया पिरामिड, महाकुंभ का भव्य अमृत कलश

बीएचयू की 31 झांकियों में अत्याधुनिक तकनीक और परंपरा का महाकुंभ, मोबाइल लैब-ओपीडी और योग के छात्र हैरतअंगेज करतब कर खुद को पिरामिड बना लिया। मालवीय भवन के बगल में बने मंच पर कार्यवाहक कुलपति प्रो. संजय कुमार और मुख्य अतिथि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने सभी 31 झांकियों को देखा। महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र पर तांडव नृत्य किया। दुर्गा के साथ काली चंडी और मिलिट्री वर्दी में नृत्य कर प्राचीन और आधुनिकता का संदेश दिया। सेंट्रल हिन्दू ब्वॉयज स्कूल के बच्चे झांकी में महाकुंभ का अमृत कलश लेकर निकले। आईएमएस बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल ने महिला अपराध पर नुक्कड़ नाटक कर बताया कि कभी भी पति पत्नी के बीच अत्याचार बढ़े तो ऐसे में प्यार हो ही नहीं सकता। अत्याचार सहना भी एक तरह का अत्याचार है। वहीं डेंटल और आयुर्वेद की ओर से भी नुक्कड़ नाटक कर अत्याधुनिक इलाज के लिए जागरूक किया गया। बुजुर्गों के घुटने के दर्द को लेकर सरकार के द्वारा आयुष्मान से मुफ्त इलाज के बारे में जानकारी दी गई। संगीत एवं मंच कला संकाय की छात्राओं ने कुलगीत पर शास्त्रीय नृत्य कर हर किसी को को मुग्ध कर दिया । विज्ञान संस्थान के छात्रों ने ठेले को लैब बना किया। आईआईटी बीएचयू के छात्रों ने ड्रोन से अपना बैनर हवा में उड़ाकर दिखाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें