फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फूलाें से सजी महामना की बगिया, बीएचयू में पंडित मदन मोहन के लेखों और मेडल की लगी प्रदर्शनी

बीएचयू में संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के लेखों और उन्हें प्राप्त मेडल की प्रदर्शनी लगाई गई है। सेंट्रल लाइब्रेरी में मंगलवार को सजी पुस्तक प्रदर्शनी में महामना द्वारा संपादित पत्रिका सनातन धर्म को भी रखा गया है। इसके साथ ही महामना के जीवन, विचार और उनके कार्यों से जुड़ी किताबें, भाषण, लेख, स्मारिका, वांंग्मय, स्मृति ग्रंथ, शोध ग्रंथ, उनके व्यक्तिगत संग्रह और उन पर आधारित चित्रों को स्टॉल में लगाया गया है। यहां पर विश्वविद्यालय के निर्माण का इतिहास भी जानने को मिलेगा। ये प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पांच दिन तक लगातार रहेगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन संस्कृत विद्या धर्म-विज्ञान संकाय के डीन प्रो. राजाराम शुक्ल ने किया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें