प्रयागराज महाकुंभ के पलट प्रवाह ने काशी को हाउसफुल कर दिया है। विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव की ओर जाने वाली सड़कों पर केवल भक्तों के सिर ही दिख रहे हैं। दशाश्वमेध घाट से गंगा द्वार, गोदौलिया चौराहा से विश्वनाथ मंदिर, मैदागिन से विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव तक करीब 4 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। गोदौलिया दशाश्वमेध मार्ग बंद होने के कारण गलियों से होते हुए भीड़ घाट की ओर जा रही है।