काशी के ओंकारेश्वर खंड में सोमवार रात भगवान विष्णु के स्वागत में मां गंगा 10 मिनट के लिए क्षीरसागर में परिवर्तित हो गईं। एक नाव को शेषनाग की शैया का रूप दिया गया, जिस पर भगवान विष्णु माता लक्ष्मी के साथ विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते हुए आशीर्वाद प्रदान करते नजर आए। प्रह्लाद घाट पर सजे इस देवलोक समान अद्भुत दृश्य को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।