फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम में मां अन्नपूर्णा के 17 दिवसीय विशेष व्रत का समापन, VIDEO

श्री काशी विश्वनाथ धाम में बुधवार को 17 दिनों तक चलने वाले व्रत-अनुष्ठान के सफल समापन पर धाम स्थित मां अन्नपूर्णा का विशेष पूजन सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर भक्तों ने मां अन्नपूर्णा से कामना की कि सभी जनों का जीवन, समृद्धि और शुभता से पूर्ण बना रहे। पूरे मंदिर परिसर को धान की बालियों से विशिष्ट रूप में सजाया गया, जिससे वातावरण में कृषि-समृद्धि और अन्न-मंगल का संदेश प्रभावी रूप से प्रतिध्वनित हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान आए श्रद्धालुओं ने मां अन्नपूर्णा के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और आशीर्वाद प्राप्त किया। काशी विश्वनाथ धाम में इस प्रकार के आयोजन न केवल आस्था को सुदृढ़ करते हैं बल्कि परम्परा, संस्कृति और जन-कल्याण के संदेश को भी व्यापक रूप से आगे पहुंचाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें