वाराणसी में तीन दिवसीय रथयात्रा मेला की शुरुआत बृहस्पतिवार को सूर्योदय के साथ हो गया। भगवान जगन्नाथ ने भक्तों को दर्शन दिए। इस दौरान मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। भगवान तीन दिन तीन रूपों में भक्तों को दर्शन देंगे। पहले दिन पीले वस्त्र, दूसरे दिन लाल और अंतिम दिन सफेद वस्त्र में। तीनों दिन प्रभु को अलग-अलग भोग भी लगेगा।