लोकसभा चुनाव को लेकर वाराणसी समेत आसपास के जिलों में प्रशासन समेत कई संगठनों व स्कूलों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को वाराणसी के नमो घाट पर एक छात्र ने रेत से ईवीएम मशीन बनाया। इस कलाकृति को देखने के लिए लोग बेताब दिखे।