बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने कहा कि आपने सुना इलेक्टोरल बांड के बारे में, इन धन्नासेठों ने आपका वोट बेचने का काम किया है। पिछले 6 साल में राजनीतिक दलों ने चंदा लिया है या फिरौती, यह तो कोर्ट ही बताएगा। 25 राजनीतिक दलों में सभी बड़ी- बड़ी पार्टी ने पैसा लिया। पूरे देश की इकलौती पार्टी सिर्फ आपकी बसपा पार्टी है जिसने पैसा नहीं लिया।