लहरतारा निजी बस अड्डे के पास मंगलवार की सुबह मकान में गैस सिलिंडर ब्लास्ट से भाई और बहन की मौत हो गई। ब्लास्ट से गिरे मकान के मलबे में दबकर परिवार के बुजुर्ग समेत चार सदस्य घायल हो गए। मौके पर वरुणा जोन की पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड ने छानबीन की है। सभी घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार ओम कुमार चौधरी (30) और प्रीति (27) की मौत हो गई। जबकि परिवार के अमन चौधरी (31), बुजुर्ग गिरजा देवी (60) घायल हैं। मलबा हटाने की प्रक्रिया में नगर निगम की टीम जुटी हुई है। फायर ब्रिगेड और फॉरेंसिक टीम, बम निरोधक दस्ता छानबीन कर रही है।