बीएचयू में मालवीय भवन में पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यहां फूलों से बनाया गया चंद्रयान व कलश आकर्षण का केंद्र बने हैं। तीन दिनों तक चलने वाली पूर्वांचल की यह सबसे बड़ी पुष्प प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में 400 से ज्यादा प्रकार की प्रजातियों के फूल, पौधों और सब्जियों का प्रदर्शन किया गया है।