विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर वाराणसी टूरिज्म एसोसिएशन और राष्ट्रीय सरोकार मंच व एडीटीओई के संयुक्त तत्वावधान में विश्व शांति हेतु दीप दान किया गया। वरुणा नदी किनारे शास्त्री घाट पर हुए इस आयोजन में दर्जनों लोगों ने हिस्सा लिया। बाबा भोलेनाथ और मां गंगा से विश्व शांति हेतु प्रार्थना की। उक्त अवसर पर राष्ट्रीय सरोकार मंच के अध्यक्ष विपिन मेहता ने कहा कि विश्व में हर तरफ युद्ध की स्थिति बनी हुई है। इस दौरान बहुत लोगों को अपनी जान खोनी पड़ी। पूरे विश्व में अस्थिरता का माहौल है। इस बीच, आज हम सभी पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों ने शास्त्री घाट पर दीप दान कर उन सभी को श्रद्धांजलि दी, जिन लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।