श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा काशी में सदियों से चली आ रही अनेक जीवंत परंपराओं में से एक के संबंध में बृहस्पतिवार को विशेष वीडियो रिलीज किया गया है। तमिलनाडु के एक चेट्टियार समुदाय द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर में आरती सामग्री की आपूर्ति पिछले लगभग ढाई सौ वर्षों से नियमित रूप से की जा रही है। इस ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को रेखांकित करते हुए एक 59 सेकंड का विशेष वीडियो जारी किया गया है।