नमो घाट पर काशी वंदन सांस्कृतिक संध्या में उपशास्त्रीय गायन का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें वाराणसी के देवश्री दत्ता, सोमा भट्टाचार्या और रत्ना सिंह का कार्यक्रम हुआ। सर्वप्रथम राग देश में बंदिश - देखो सखी बरसनको जाए बदरा से कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद चैती और अंत में देवी गीत गाकर वहां बैठे श्रोताओं से खूब तालियां बजवाई और वाह-वाही लूटी।