सावन माह के अवसर पर मारवाड़ी युवा फाउंडेशन अरिंदम परिवार द्वारा भगवान शिव को समर्पित एक भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। काशी की पवित्र भूमि से आरंभ हुई इस यात्रा में 501 गंगाजल से भरे कलशों को भक्तों ने श्रद्धापूर्वक कंधे पर उठाकर गिरजाघर चौराहा से लक्सा, कमच्छा होते हुए बैजनाथ स्थित बाबा बैजनाथ (ज्योतिर्लिंग) मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचाया।