फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कैंप कार्यालय में मनाई गई कांशीराम की जयंती, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sun, 15 Mar 2026 03:02 PM IST

शहर कांग्रेस कैंप कार्यालय पर रविवार को बहुजन समाज के महान समाज सुधारक और प्रखर चिंतक कांशीराम की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि कांशीराम ने अपना संपूर्ण जीवन दलित, शोषित और वंचित समाज को अधिकार दिलाने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने दबे-कुचले वर्गों को राजनीतिक भागीदारी का रास्ता दिखाया और उन्हें संगठित कर सामाजिक परिवर्तन की मजबूत नींव रखी। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि कांशीराम के विचार आज भी सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि कांशीराम ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी और सामाजिक न्याय की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर बुलंद किया। वहीं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मार्कंडेय सिंह ने कहा कि कांशीराम का संघर्ष सामाजिक चेतना का प्रतीक है। कार्यक्रम में लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, विद्याधर पांडे, डॉ. गुड्डू, उमाशंकर सिंह, कृष्णा तिवारी, राघवेंद्र चतुर्वेदी, उदित नारायण राय, ओम प्रकाश यादव, आलोक यादव और दिवाकर सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें