काशी के पौराणिक सिंधिया घाट के गंगा तट पर नमामि गंगे व महर्षि योगी वेद विद्यालय के वेदपाठी बटुकों ने टीम इंडिया की जीत के लिए गंगा आरती का आयोजन किया । इस दौरान भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की गई। हमारी टीम अब तक जीती है आज भी जीतेगी आगे भी जीतेगी इस भाव से उनको शक्ति मिले उनको ऊर्जा मिले उत्साह बना रहे भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की तस्वीर के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राष्ट्रध्वज तिरंगा लेकर मां गंगा की आरती उतारी गई।