अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वाराणसी में महिलाओं के सम्मान में अमर उजाला ने दर्शन की मुहीम चलाई। इसके तहत मंदिर के गेट नंबर चार पर विशेष द्वार बनाकर महिलाओं के वीआईपी दर्शन की व्यवस्था की गई है। इस द्वार से महिलाएं सीधे बिना किसी रूकावट के बाबा दरबार में हाजिरी लगा रही हैं और उत्साह प्रकट कर रही हैं। बता दें कि बाबा दरबार में वैसे तो रोज कतार रहती है ऐसे में महिलाओं को परेशानी भी होती है आज महिलाओं ने विशेष द्वार से दर्शन कर संतोष प्रकट किया। बता दें कि काशी ही एकमात्र ऐसी जगह है जहां महादेव के वामांग माता गौरा विराजती हैं यहां शिवशक्ति स्वरूप के दर्शन होते हैं और महिला सम्मान को समर्पित इस दिवस के मायने यहां और भी खास हो जाते हैं। मंदिर में दर्शन की व्यवस्था पर गौर करें तो महिलाएं सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक विशेष दर्शन करेंगी इसके साथ ही शाम छह बजे से रात ग्यारह बजे तक इस व्यवस्था का हिस्सा बनेंगी। जिन्होंने दर्शन किया वो उत्साहित नजर आई और जो दर्शन करने जा रही थी वो भी इस मुहीम से जुड़ती रही।