बरेका के पीछे ग्रामीण महिलाओं का आक्रोश उस वक्त फूट पड़ा जब निवेदन के बाद भी गड्ढा नहीं भरा गया। प्रशासन द्वारा रात में ककरमत्ता गांव में जाने वाले मार्ग को जेसीबी से गहरा गड्ढा खुदवाकर बन्द कर दिया। ग्रामीणों के लिए दिक्कत का सबब बन गया। इसे लेकर पहले गुहार लगाई गई लेकिन जब मामला नहीं सुलझा तब ग्रामीण महिलाएं खुद ही मैदान में उतर गई। मौके पर पहुंची पुलिस समझाने का प्रयास करती रही लेकिन उनकी एक नहीं चली।