फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के सातो महुआ में ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, दोनों की मौत, सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे थे युवक

बड़ागांव थाना क्षेत्र के सातो महुआ में रविवार शाम करीब 6 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। वाराणसी से बाबतपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस दौरान ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतकों की पहचान फूलपुर थाना क्षेत्र के बरही कला निवासी आशीष पटेल (27) और आज़ाद पटेल (25) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक रविवार को शहर में खरीदारी और दर्शन करने गए थे और शाम को वापस लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन पर सातोमहुआ के पास सड़क ब्रेकर जैसी होने चलते बाइक असंतुलित हो गई। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मारी और कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। इधर, हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने हाइवे जाम करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने किसी तरह समझाकर शांत कराया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है और सीसीटीवी के माध्यम से ट्रक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें