दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना की रविवार को विधिवत शुरुआत हो गई। चौक थाने के समीप आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी की मौजूदगी में भूमि पूजन किया गया। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम के दौरान परियोजना को निर्धारित समय में पूरा करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। भूमि पूजन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।