फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी में फाग गीतों व ठंडई के साथ रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ सर्व वैश्य समाज समिति काशी का होली मिलन समारोह

नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 16 Mar 2025 10:14 PM IST

रंगों के पर्व होली के शुभ अवसर पर सर्व वैश्य समाज समिति काशी द्वारा वैश्य समाज के बंधुओ के मेल मिलाप व आपसी सहयोग को बढ़ावा देने हेतु भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर सिगरा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रविन्द्र जायसवाल राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, प्रख्यात लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी सहित अन्य ने दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि वैश्य समाज देश हित व राष्ट्र के आर्थिक विकास में व्यापार व उद्योग के स्थापना और संचालन द्वारा अपना बहुमूल्य योगदान देता है, होली रंगो का खुशियों का प्रेम व उमंग का त्यौहार है। सर्व वैश्य समाज समिति काशी का उद्देश्य वैश्य समाज के सभी घटकों को साथ लेकर चलना व पूरे वैश्य समाज के उत्थान हेतु बेहतर कार्य करना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें