बनारस के गोदौलिया चौक पर शुक्रवार की सुबह से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और जमकर होली खेली। वहीं दशाश्वमेध घाट और शीतला घाट पर इस वक्त सैकड़ों की संख्या में युवाओं की टोली होली के गीतों पर ठुमके लगा रही है। जल पुलिस और नाविक समाज के लोग घाट पर निगरानी कर रहे हैं। रंग में भंग यानी कोई अनहोनी न होने पाए इसका भरपूर ध्यान रखा जा रहा है।