वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र में सोमवार को हुई तेज बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों ने राहत की सांस ली, हालांकि कुछ स्थानों पर जलभराव की भी स्थिति बनी।