ज्ञानवापी मामले से जुड़ी बड़ी खबर। आज ज्ञानवापी केस के मूल वाद में सुनवाई पूरी हुई। सिविल जज सीनियर डिविजन फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हुई। अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने अपना पक्ष रखा। मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो चुकी है। 25 अक्टूबर को मामले में फैसला आ सकता है। आपको बता दें कि हिंदू पक्ष ने सेंट्रल डोम के नीचे शिवलिंग होने का दावा किया था। इसके साथ ही हिंदू पक्ष ने परिसर में बचे शेष स्थल की खुदाई कराकर ASI सर्वे कराने की मांग की है। रकबा नंबर 9131 और 9132 का ASI सर्वे कराने की मांग की गई है। मुस्लिम पक्ष ने खुदाई कराकर ASI सर्वे कराने का विरोध किया था। हिंदू पक्ष का दावा खुदाई होने पर सच्चाई सामने आएगी। 1991 में सोमनाथ व्यास ने वाद दाखिल किया था।