नौगढ़ ब्लाक के अंतर्गत सेमरा कुशही गांव के प्रधान गुरु प्रसाद यादव के नेतृत्व में गुरु एजुकेशन एवं वेलफेयर सोसाइटी के प्रांगण में निशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें सैकड़ो लोगों ने दवाई ली।बताते हैं कि शिविर में हर प्रकार की बीमारी की दवाइयां दी गई शिविर में डॉक्टर जावेद इकबाल (एमबीबीएस) डॉक्टर रोशनी सेठिया (एमबीबीएस) डॉक्टर इंद्रेश दीक्षित एमबीबीएस गैस्ट्रोलॉजी विभाग के लोग भी उपस्थित रहे।