हर घर कान्हा प्रतियोगिता में विजेता 50 बच्चों को सोमवार को दुर्गाकुंड स्थित त्रिदेव मंदिर में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नागरी प्रचारिणी सभा काशी के प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ल ने बच्चों काे पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कृष्ण स्वरूप में इन बच्चों की छवि देखते ही बन रही थी।