शव की पहचान होने के बाद परिजनों के साथ ही स्थानीय लोगों ने कोटवा में चक्काजाम कर दिया गया। सूचना पाकर पहुंचे एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा परिजनों से बातचीत कर समझाने में लगे रहे। परिजन चक्काजाम के साथ पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।