काशी की परंपरा में शुमार गुलाबबाड़ी की महफिल रविवार को रवींद्रपुरी के नीलांबर में सजी। गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा और गुलाबजल की फुहार से लकदक सफेद पोशाक में पहुंचे आम-ओ-खास के तन-मन भीगते रहे। संगीत संगीत की रसधार को प्रवाह देतीं 80 साल की उर्मिला के मखमली सुरों और आठ साल के अर्नव गुप्ता के तबले की थाप ने सभी को मगन कर दिया।