फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी में छूट सिर्फ जनता से छलावा, सपाइयों ने स्वर्ण जयंती चौक पर किया प्रदर्शन

सोनभद्र में सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध जताते हुए जीएसटी की दरों में बदलाव से कीमतों में कमी के दावे को छलावा करार दिया। सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार एक बार जीएसटी को आठ साल पहले सही बताती है फिर जब चुनाव आता है तो झूठा छूट दिखाकर जनता को गुमराह कर रही है। जीएसटी रिटर्न के नाम पर जनता को छूट देने का ढोल पीटा जा रहा है, जबकि ढोल में कई पोल हैं। आज भी सरसों का तेल 200 रुपये है। सिलेंडर महंगा है, खाद महंगा है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार केवल महंगाई बढ़ाने का काम किया है। संचालन अल्पसंख्यक सभा के जिला उपाध्यक्ष जुनैद अंसारी ने कहा कि केवल इस सरकार में पूंजीपतियों की चांदी है। इस दौरान आनंद विश्वकर्मा, लालमणि भारती, राम नारायण भारती, मुना कुशवाहा, विनोद भारती, रमेश प्रसाद, सुरेश अग्रहरि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें