फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जीआरपी ने पकड़ा 4 करोड़ का सोना, राजकोट से जा रहा था पटना; युवक गिरफ्तार

दुर्गापूजा और अन्य त्योहारों को लेकर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी ने सोमवार को एक युवक के पास से भारी मात्रा में सोना बरामद किया। सोने की कीमत लगभग 4 करोड़ आठ लाख तीन हजार छह सौ 72 रुपये बताई जा रही है। जीआरपी की टीम ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक से पूछताछ की। असंतुष्ट जवाब मिलने पर उसे हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में युवक ने बैग में सोने के आभूषण होने की बात कबूल की। सूचना पाकर इनकम टैक्स की टीम भी पहुंच गई। युवक ने बताया कि वह राजकोट से सोने के आभूषण बनवाकर पटना लेकर पटना जा रहा था। उसके पास मिले कागजात की जांच इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कर रहा है। युवक के पास एक जीपीएस भी मिला है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें